भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह आयोजित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही ही सुशासन की पहचान : विधायक डॉ. कृष्ण कुमार

 

बाल भवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश का पंचकूला से हुआ लाइव प्रसारण

 

रेवाड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित बाल भवन सभागार में जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया।

समारोह में बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को अटल बिहारी वाजपेयी गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इस अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का वर्चुअल माध्यम से लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन के उद्देश्य और सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।

अटल जी के विचार सुशासन की मजबूत नींव : डॉ. कृष्ण कुमार

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं पं. मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए कहा कि अटल जी के विचार आज भी शासन-प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी का मानना था कि शासन कोई साधन नहीं, बल्कि जनता के प्रति जिम्मेदारी है।

उन्होंने ईमानदारी, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सुशासन की आधारशिला बताते हुए कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बिना भेदभाव, समान भावना और पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अंत्योदय की भावना और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य के साथ देश को सशक्त बना रही है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बिना भेदभाव के विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। ई-गवर्नेंस के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता और सरलीकरण को बढ़ावा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी रेवाड़ी सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था हो रही है और मजबूत : डीसी अभिषेक मीणा

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए जिला प्रशासन सुशासन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। रेवाड़ी जिला प्रशासन पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ सराहनीय योगदान दे रहा है।

इन अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जिला स्तरीय समारोह में बेहतर मीडिया प्रबंधन व उत्कृष्ट पीआर कार्य के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार को गुड गवर्नेंस अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पंचायत विभाग में सराहनीय कार्य के लिए बीडीपीओ बावल शुभम, राजस्व विभाग से पटवारी विक्रम तथा डब्ल्यू.बी.एन. कुलदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान डीआईपीआरओ दिनेश कुमार एवं बीडीपीओ शुभम की कार्यशैली को दर्शाती पावर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया, जिन्होंने लोक शैली में अटल जी के जीवन वृत्तांत को प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

ये रहे उपस्थित

समारोह में डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, डीडीपीओ एचपी बंसल, सीएमओ डॉ. नरेंद्र दहिया, डीसीडब्ल्यूओ वीरेंद्र यादव, डीएफएससी डॉ. अशोक रावत, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129