मैनपुरी में अब आरटीओ कार्यालय के बजाय हलपुरा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर पर होगा स्थायी लाइसेंस का टेस्ट

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 17 जुलाई, जनपद में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (मोटर साइकिल, मोटर कार और भारी वाहन) बनवाने की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) सिद्धार्थ यादव ने बताया कि शासन द्वारा मैसर्स मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, ग्राम व पोस्ट हलपुरा को चालन प्रशिक्षण केन्द्र हेतु मान्यता (प्रत्यायन) जारी कर दी गई है। इसके तहत आगामी 19 जुलाई के बाद सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में स्थायी लाइसेंस से सम्बन्धित ट्रेनिंग और टेस्ट का कार्य पूरी तरह बंद हो जाएगा।

आगामी 20 जुलाई से सभी आवेदकों को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन निर्धारित फीस जमा करने के बाद आरटीओ कार्यालय में आकर सिर्फ स्क्रूटनी और बायोमैट्रिक की प्रक्रिया करानी होगी। इसके तुरंत बाद आवेदकों को हलपुरा स्थित उक्त चालन प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होकर अपनी ट्रेनिंग और टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जहाँ टेस्ट में सफल होने की दशा में ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। लाइसेंस के शुल्क और प्रशिक्षण से जुड़ी अन्य सभी विस्तृत जानकारियां आवेदक मैसर्स मैनपुरी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, हलपुरा के कार्यालय से सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129