रोमसंस ग्रुप के स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, मानव सेवा का दिया संदेश

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

*आगरा* । सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रोमसंस ग्रुप ने अपने स्थापना दिवस एवं स्वर्गीय श्री रामलाल खन्ना जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को लोकहिततम ब्लड बैंक के सहयोग से एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन 63, इंडस्ट्रियल एस्टेट, नुनहाई, आगरा स्थित रोमसंस परिसर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे हुआ। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से नियमित रूप

से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर रोमसंस ग्रुप के एमडी किशोर खन्ना, डिप्टी एमडी ललित खन्ना, डायरेक्टर विकास खन्ना, डायरेक्टर नीरज खन्ना, डायरेक्टर शौरभ खन्ना, डायरेक्टर रोहित खन्ना, डायरेक्टर लक्ष्य खन्ना, रूही खन्ना, एचआर हेड यशपाल चाहर, एडमिन मैनेजर आदर्श चौहान सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। इसी उद्देश्य के साथ रोमसंस ग्रुप वर्षों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है। रक्तदान शिविर में शामिल लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। “रक्तदान करें, जीवनदान दें” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129