शहीदों के आगे हांथ जोड़कर नगर आयुक्त व महापौर ने मांगी क्षमा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

24 घंटे में पुनः स्थापित हुईं शहीदों की प्रतिमाएं,

 

शाहजहांपुर।नगर निगम परिसर में तोड़ी गई शहीदों की प्रतिमाओं को महज 24 घंटे के भीतर पुनः स्थापित कर दिया गया। प्रतिमाओं के पुनर्स्थापन के बाद भावुक माहौल देखने को मिला, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के सम्मान में सिर झुकाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।नगर आयुक्त विपिन ने प्रतिमाओं के सामने हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे जो भावनाएं आहत हुई हैं, उसके लिए वे खेद प्रकट करते हैं। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।वहीं महापौर अर्चना वर्मा ने भी पुनः स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “भारत माता की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान सर्वोपरि है और इस घटना से सभी को सीख लेनी चाहिए।

पुनर्स्थापन के बाद क्षेत्र में शांति बहाल हो गई है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में संवेदनशीलता अब भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों और संगठनों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी चूक नहीं दोहराई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129