श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक बने राकेश तिवारी एडवोकेट

निर्भय यादव ब्यूरो मथुरा

श्री माथुर चतुर्वेद परिषद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद, राकेश तिवारी एडवोकेट को संस्था का नया संरक्षक मनोनीत किया गया है। इससे पूर्व, उन्होंने वर्ष 2007 से लेकर आज तक संस्था के विभिन्न दायित्वों को संभालते हुए, परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक के मार्गदर्शन में कार्य किया है।

इस अवसर पर राकेश तिवारी ने कहा, “परिषद द्वारा मुझे संरक्षक पद की जो गरिमामयी जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाऊंगा। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने इस उपलब्धि पर मुझे जो बधाई और शुभकामनाएं दी हैं, मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

उल्लेखनीय है कि राकेश तिवारी वर्तमान में ‘माथुर चतुर्वेद संस्कृत महाविद्यालय’ के न्यास एवं प्रबंधन से जुड़े हैं। इसके साथ ही, वे प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी भी हैं। वे सिविल लॉयर्स फोरम (Civil Lawyers Forum) के वर्तमान उपाध्यक्ष हैं और इसके अतिरिक्त भी कई अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129