सिटी पार्क स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मन्दिर प्रांगण में श्री श्याम जन्मोत्सव

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सिटी पार्क स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मन्दिर प्रांगण में श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रीश्याम जन्मोत्सव संकीर्तन मण्डल सिटी पार्क द्वारा एक भव्य भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर की श्रीराधानाम संकीर्तन मण्डल के सदस्यों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गयी, भजन सुनकर उपस्थित भक्तजन मन्त्रमुग्ध हो गए ।

सर्वप्रथम पुजारी जी ने पूजन किया फिर श्रीश्याम जन्मोत्सव संकीर्तन मण्डल सिटी पार्क के सदस्यों द्वारा कृष्णानगर मंदिर कमेटी के सदस्यों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया फिर सुंदर सुंदर भजनों की शुरूआत की गई । उसके बाद श्रीकृष्णा मन्दिर के सदस्यों/पदाधिकारियों द्वारा श्रीश्याम जन्मोत्सव संकीर्तन मण्डल सिटी पार्क के सदस्यों का भी अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, मनमोहन अरोरा, देवेंद्र अरोरा, अंकित सचदेवा,नवीन सचदेवा आदि प्रमुख लोगों ने भजन सुनाए भजनों के मध्य उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया व बड़े उल्लास से श्रीश्याम जनमोत्सव मनाया । बधाई बांटी गयीं फिर आरती हुई और सैकड़ों लोगों ने भण्डारा प्रसाद छका ।प्रधान सुशील नारंग, युवा समिति के प्रधान संजीव सचदेवा, मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0, प्रेम नारंग, विनोद सचदेवा, रवि सचदेवा, पार्थ सचदेवा, हरीश सचदेवा, संदीप अरोरा, दुर्गा अरोरा, सुरेन्द्र सेठी, डॉ0 सिम्मी सचदेवा,रूपेश कुमार वोहरा, अमित अग्रवाल,संजय कश्यप,अमित गुप्ता एडवोकेट,राकेश सक्सेना, एस.एन. गुप्ता,पुनीत गुप्ता,अनिल गुप्ता,राम प्रताप,प्रवीन अग्रवाल,पंकज सिंह,अमित गुप्ता,दीपक पांडे एवं राजकुमार श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे ।अंत में कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि 7 अक्टूबर से कार्तिक मास प्रारम्भ हो रहा है और उसी दिन से प्रभातफेरी शुरू होंगी व दीप गुप्ता एड0 मीडिया प्रभारी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129