महापौर ने नगर निगम कार्यालय के आसपास वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत गुरुवार को महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम कार्यालय के आसपास वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

 

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम कार्यालय के आसपास जलभराव वाले स्थानों से तत्काल पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, नालियों की सफाई में तेजी लाई जाए तथा वर्षा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं तथा क्षेत्र की निरंतर निगरानी की जाए।

 

महापौर ने कहा कि नगर निगम जनसुविधाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और वर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारी पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, आईएएस सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129