मैनपुरी में अब 6 जुलाई को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस, यूपी-टीईटी परीक्षा के चलते बदली तारीख

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 3 जुलाई, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) के आयोजन के मद्देनजर मैनपुरी जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आगामी 4 जुलाई (शनिवार) को आयोजित होने वाला ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ अब सोमवार, 6 जुलाई 2026 को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्चित कर दी गई है; जिलाधिकारी स्वयं तहसील सदर में जनता की शिकायतें सुनेंगे, जबकि मुख्य विकास अधिकारी कुरावली में, अपर जिलाधिकारी भोगांव में और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) करहल तहसील में उपस्थित रहकर जन-सुनवाई करेंगे। डीएम ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को समय से अपने निर्धारित स्थलों पर पहुंचने के कड़े निर्देश दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129