प्रमुख समाजसेविका रामवती देवी की पुण्यतिथि पर कंबल बांटे

संगीता चौधरी ब्यूरो अलीगढ़

 

जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य कार्य

 

-आलोक आर्य, जिला विकास अधिकारी

 

 

 

अलीगढ़ 13 जनवरी 2026 (सू0वि0): डॉक्टर शंकर लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृष्णापुरी स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रमुख समाज सेविका रामवती देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे एवं गौ सेवा भी की गई। संरक्षक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था जरूरतमंदों की समय-समय पर उनकी आवश्यकता के अनुसार मदद करती है। संरक्षिका माया देवी ने कहा कि संस्था लोगों की पात्रता देखकर चयन करके उनकी मदद करती रहती है। संस्था के अध्यक्ष राजेश गौड़ ने कहा कि संस्था डोर टू डोर जाकर जरूरतमंदों की मदद करती है।

 

जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुनीत कार्य है, सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस प्रकार के कार्य से अन्य लोग भी प्रोत्साहित होते हैं। इस अवसर पर माया देवी, राकेश कुमार शर्मा, राजेश गौड़, बेबी रानी, मोहित शर्मा सौरभ शर्मा प्रियंका शर्मा आकाश पंडित, साक्षी पंडित, लक्ष्य गौड़, प्रियांशी गौड़ एवं विनायक गौड़ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129