पुलिस लाइन सिरसा में नेत्र जांच व मनोचिकित्सक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 295 पुलिसकर्मियों की हुई जांच

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

मानसिक स्वास्थ्य मानव जीवन की बहुमूल्य संपत्ति, पुलिस जवान रहें सजग : एसपी दीपक सहारन

 

सिरसा। पुलिस लाइन सिरसा स्थित सामुदायिक केंद्र में आज पुलिस जवानों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए मानसिक स्वास्थ्य व नेत्र जांच मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 295 पुलिस जवानों की आंखों और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित जांच व काउंसलिंग की गई।

इस मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों और उनके परिवारजनों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आंखों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा ड्यूटी के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करना रहा।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य मानव जीवन की बहुमूल्य संपत्ति है, इसलिए प्रत्येक पुलिस जवान को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों व उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए समय-समय पर ऐसे मेडिकल शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है, जिससे जवान पूर्ण रूप से स्वस्थ रहकर अपनी ड्यूटी का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।

इस दौरान आई-क्यू हॉस्पिटल के डॉक्टर गौरव गोयल ने 164 पुलिस जवानों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। उन्होंने पुलिस जवानों को नियमित आंखों की जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. गौरव गोयल ने बताया कि कंप्यूटर व लैपटॉप के बढ़ते उपयोग के कारण ड्राई आई की समस्या बढ़ रही है, इसलिए आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और स्वयं इलाज करने की बजाय चिकित्सक से संपर्क करें।

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस जवानों का ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की भी जांच की गई। डॉक्टरों की टीम ने सर्दी के मौसम में खान-पान को लेकर विशेष सावधानियां बरतने के टिप्स भी दिए।

वहीं मनोरोग चिकित्सक डॉ. अवतार सिंह एवं उनकी टीम ने 95 पुलिस जवानों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कर काउंसलिंग की। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मानसिक स्वास्थ्य जांच करवाना आवश्यक है, ताकि तनाव को समय रहते दूर किया जा सके और जवान मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

इस अवसर पर डीएसपी आदर्शदीप सिंह, लाइन अफसर इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, जिला कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129