बाल दिवस पर दी हैरिटेज ग्लैक्सी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया गौशाला भ्रमण

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। करावरा मानकपुर। बाल दिवस के अवसर पर गांव करावरा मानकपुर स्थित दी हैरिटेज ग्लैक्सी इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नांगलिया गौशाला का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने गऊओं को चारा और गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

स्कूल के डायरेक्टर निशांत यादव व कमल यादव ने बताया कि बाल दिवस बच्चों का विशेष पर्व है और इसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक सेवा, संस्कार, परंपरा और संस्कृति के प्रति जुड़ाव पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों को गौशाला ले जाया गया, ताकि बच्चे भारतीय संस्कृति, पशु-सेवा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सकें।

 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गौशाला के संचालन, गोसेवा, पशुओं की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की। बच्चों में इस गतिविधि को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और उन्होंने इसे एक सीखपूर्ण अनुभव बताया।

 

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या एवं सभी अध्यापकगण भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129