“ऑपरेशन ट्रेक डाउन” तहत रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, गांव बोलनी निवासी एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी पर कसा शिकंजा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश के डीजीपी श्री ओ.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत रेवाड़ी पुलिस ने फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने इस ऑपरेशन तहत पूरी रूप रेखा तैयार की है। डीजीपी महोदय के आदेशानुसार गोलीबारी व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत नजर रखी जा रही है । इसी कड़ी में जिला पुलिस की चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस टीम ने गांव बोलनी निवासी एक युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

चौकी गढ़ी बोलनी इंचार्ज एसआई महिपाल ने बतलाया कि उनकी टीम ने गत 27/28 अगस्त की रात को गांव बोलनी निवासी एक युवक की लाठी डंडों और फरसे से हमला करके हत्या करने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बिरनवास निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। इस मामले में गांव बोलनी निवासी रामकिशन ने गत 28 अगस्त को चौकी गढ़ी बोलनी में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि 27/28 अगस्त की रात को उनके गांव के स्कुल के पास, गांव के ही कुछ युवको ने उसके चचेरे भाई के लडके योगेश को लाठी डंडों और फरसे से चोटे मारी थी। जिससे योगेश गम्भीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद उन्होंने योगेश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया दिया था।  इस दौरान 28 अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान योगेश की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी गांव बोलनी निवासी देवेन्द्र उर्फ भूरिया व सुमित उर्फ कालिया को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आरोपी जोगेंद्र काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिस पर चौकी गढ़ी बोलनी पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त आरोपी जोगेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है।

“ऑपरेशन ट्रैक डाउन” अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा अपराधियों पर निरंतर जारी सख्ती पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कड़े एवं स्पष्ट शब्दों में अपराधियों को चेताया और कहा कि अब रेवाड़ी पुलिस से बचना आसान नहीं, रेवाड़ी पुलिस उन्हें सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अभी संगीन मामलों के कई बदमाश रेवाड़ी पुलिस की रडार पर है जिनको चिन्हित कर लिया गया है जो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान से अपराध अंकुश पर सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं तथा अपराध में कमी आई है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129