निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मिलीं गंभीर खामियां, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता का औचक निरीक्षण; बोले- लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने गुरुवार को निर्माणाधीन स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज भवन में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कहीं भवन की दीवारों में दरारें मिलीं तो कहीं फॉल्स सीलिंग उखड़ती नजर आई। इसके अलावा निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़ी अन्य कमियां भी सामने आईं।गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही अरविंद गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज को जल्द संचालित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इसे शीघ्र शुरू कराने की मांग की थी। उसी क्रम में उन्होंने निर्माण कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबंधित कार्यदायी संस्था और जिम्मेदार अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी खामियों को तत्काल दूर कराया जाए, अन्यथा दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से भी की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

 

इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. बीना गुप्ता सहित संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहनी , नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा, सभासद अजय गुप्ता ‘लकी’ समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी निरीक्षण में शामिल रहे।

 

अरविंद गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि सभी कमियों को जल्द दूर कर मेडिकल कॉलेज को शीघ्र संचालित कराया जाएगा, जिससे जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129