जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें पंचायत राज, मनरेगा, एनआरएलएम, जीरो पॉवर्टी

, गौ संरक्षण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवरों के साथ कम से कम दो तालाबों को भरवाया जाए। जीरो पॉवर्टी के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही राशन कार्ड एवं वंचित परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन एवं वृद्धावस्था पेंशन के लंबित आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए। श्रम कार्ड के संबंध में उप श्रमायुक्त को बीडीओ के माध्यम से अभियान चलाकर अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा।

फैमिली आईडी के तहत लंबित मामलों पर नाराजगी जताते हुए ##जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में इसे 60 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत तक लाया जाए और इसकी दैनिक मॉनिटरिंग की जाए। इसके अलावा शौचालय से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।

कूड़ा कलेक्शन एवं शुल्क वसूली में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और एडीओ तिलहर के खिलाफ एडवर्स एंट्री देने के निर्देश जारी किए। साथ ही उन्होंने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की प्रगति के संबंध में जानकारी नहीं तथा लाइब्रेरी के फोटो उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।

गौसंरक्षण के संबंध में उन्होंने निर्माण अधिनियम गौशालाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए की चारा बुवाई के लिए जहां भी पैसा दिया गया है वहां चारा बुवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी जिला कृषि अधिकारी को भूसा खरीदने हेतु की निर्देश प्रदान किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129