पंचम दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत डॉ0 सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार द्वारा वृन्दावन गार्डेन स्थित अपने निज आवास पर बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ किया गया । 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज पंचम दिवस की प्रभातफेरी का स्वागत डॉ0 सत्यप्रकाश मिश्रा के परिवार द्वारा वृन्दावन गार्डेन स्थित अपने निज आवास पर बड़ी धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ किया गया ।

सुबह सवेरे सबसे पहले परिवार के लोग लड्डू गोपाल व राधा रानी के सिंहासन को गाजे बाजे के साथ अपने आवास पट लेकर आये और लड्डू गोपाल व राधारानी का पुष्प वर्षा से स्वागत व पूजन अर्चन किया फिर संगत के सदस्यों द्वारा सुंदर सुंदर भजनों की शुरुआत की गई । सबसे पहले कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेश जी की स्तुति से उनका आवाहन किया उसके बाद दिल कैसे तुझको पाये करूँ कौंन सा यतंन,रग रग में तूँ समाये,करूँ कौंन सा यतंन भजन सुनाया फिर अनिल कक्कड़ ने हे करुणा मयी राधे,मुझे बस तेरा सहारा है,मुझे बस तेरा सहारा है,अपना लो मुझे श्यामा,तेरे बिन कौन हमारा है भजन गाया और गौरव अरोरा ने जब से तुम संग लो लगाई में बड़ी मस्ती में हूँ,करके तुम संग आशनाई में बड़ी मस्ती में हूँ भजन गाया और मस्ती बिखेरी फिर देवेंद्र खुराना ने मोहन से दिल क्यूँ लगाया है, यह मैं जानू या वो जाने ।

छलिया से दिल क्यूँ लगाया है, यह मैं जानू या वो जाने भजन गाया और अंकित सचदेवा ने राधे राधे राधे कहने की, आदत सी हो गयी है,श्रीजी के चरणों में रहने की,आदत सी हो गयी भजन गाया फिर नवीन सचदेवा ने सारे जहाँ के मालिक, तेरा ही आसरा है,राजी हैं हम उसी में, जिस में तेरी रजा है एवं आजा आजा आजा मेरे श्याम सलोने तू आजा मेरे श्याम सलोने,श्याम सलोने आजा दिल के खिलोने आजा उसके बाद पर्दे में बैठे बैठे यूँ न मुस्कुराइए आ गए तेरे दिवाने जरा पर्दा हटाइये अंत में मेरी भरी मटकिया लै गयो, ले गयो बंशी वलो मेरी भरी मटकिया ले गयो पर मटकी से टॉफी निकाल निकाल कर लोगों को बांटी गयीं और फूलों की होली खेली गई । अंत में आरती हुई एवं उपस्थित भक्तों ने भण्डारा प्रसाद छका ।मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट विनय अग्रवाल परी नमकीन व दीप कुमार गुप्ता एड0 मीडिया तथा प्रधान सुशील नारंग द्वारा डॉ0 साहब के परिवार को दी गयी मीडिया । प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल रविवार की प्रभातफेरी का स्वागत रमेश क्रॉकरी वालों के परिवार द्वारा दुर्गा होटल के निकट सिविल लाइंस स्थित में उनके निज आवास पर होगा ।

उक्त अवसर पर डॉ0 आनंद प्रकाश मिश्रा,शिव प्रकाश मिश्रा,डॉ0 गौरव मिश्रा,डॉ0 सौरभ मिश्रा,श्रीमती रश्मि मिश्रा,श्वेता मिश्रा,शिल्पी मिश्रा,विजय शंकर पाण्डेय,बृजेश पाण्डेय,अनिल गुप्ता,पदमा गुप्ता,श्वेता अग्रवाल,जितेंद्र गुप्ता एड0,जयशंकर दीक्षित एड0, अरविन्द बाजपेई,हरिशरण बाजपेई व कृष्णानगर मन्दिर कमेटी एवं कॉलोनी के तमाम भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129