रामजस कॉलेज भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री और उपकुलसचिव को ज्ञापन देकर हिन्दू महासभा ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी – बी एन तिवारी

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी

नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति से मिला और ज्ञापन देकर रामजस कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दिलबाग सिंह को बर्खास्त और गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में दो माह में माह में मांग पूरी नहीं होने पर उपकुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश हिन्दू महासभा के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने किया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र मल्होत्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, बुराड़ी जिला के मंत्री सरजू सिंह और महिला प्रकोष्ठ जिला मंत्री सुनीता शामिल थे।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में रामजस कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी दिलबाग सिंह के भ्रष्टाचार के खिलाफ अप्रैल 2024 में आरंभ किया गया था। दिलबाग सिंह को सन 2011 में दाखिला घोटाला में लिप्त होने पर अनुभाग अधिकारी पद से दो अन्य कर्मचारियों के साथ बर्खास्त कर दिया गया था। बाद में दिलबाग सिंह ने अपने प्रभाव और चापलूस प्रवृति से दिल्ली विश्वविद्यालय कार्यकारी परिषद द्वारा पारित नियमों को तोड़ते हुए स्वयं की अनुभाग अधिकारी पद पर पुनर्नियुक्ति करवा ली। कुछ ही समय में दिलबाग सिंह प्रोन्नत होकर कॉलेज का प्रशासनिक अधिकारी बन गया और नियमों के विरुद्ध प्रबंधन समिति में गैर शैक्षिक वर्ग से सदस्य का पर भी हथिया लिया।

जारी बयान के अनुसार दाखिला घोटाला 2011 में थाना मौरिस नगर में दो एफ आई आर दर्ज हुई थी, जिसका बाद तीस हजारी न्यायालय में आज भी लंबित है और दिलबाग सिंह हर तारीख पर न्यायालय में उपस्थित होता है। हिन्दू महासभा ने दिलबाग सिंह पर एक नया आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी एक तिथि पर दिलबाग सिंह कॉलेज अथवा न्यायालय में से एक ही स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकता है, लेकिन दिलबाग सिंह कॉलेज में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करता है और न्यायालय में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता है। यह एक गंभीर अपराध है।

हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने मुख्यमंत्री और उपकुलपति को ज्ञापन देने के बाद कहा कि हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश ने 9 सितंबर को रामजस कॉलेज पर प्रदर्शन का ऐलान किया था, किंतु दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन की अपील पर हिन्दू महासभा ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। निर्णय के अनुसार हिन्दू महासभा ने उपकुलपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाया। उन्होंने राम जस कॉलेज प्रशासन और कॉलेज की प्रबंधक समिति आरोपी दिलबाग सिंह को बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। हिन्दू महासभा इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी और अपना आंदोलन तेज करते हुए मौरिस नगर चौक से उपकुलपति कार्यालय तक रैली निकलेगी। रैली की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129