स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनसुनवाई के जरिए विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने दिया जनसेवा का संदेश

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

बावल। बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और जनसुनवाई कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ छोटूराम चौक से नगर पालिका कार्यालय तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और मातृ शक्ति के सम्मान का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पौधारोपण कार्यक्रम के बाद विधायक ने हरचंदपुर और बावल में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।

इसके उपरांत विधायक ने एसडीएम कार्यालय एवं सरकारी अस्पताल परिसर में भी पौधारोपण किया। अस्पताल निरीक्षण के दौरान उन्होंने जच्चा-बच्चा को उपलब्ध कराए जा रहे पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विकास प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने लघु सचिवालय परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जनकल्याण शिविर में पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनीं तथा अधिकारियों को पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार और गुरुवार को भी विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

कार्यक्रम में डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, नायब तहसीलदार श्याम सुंदर, नगर पालिका सचिव अनिल कुमार, ब्लॉक समिति चेयरमैन छत्रपाल, पालिका उपप्रधान अर्जुन सिंह चौकन, कुलदीप चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129