प्रेम संबंध में बाधक बने पति की हत्या का खुलासा, 6 साल बाद दो इनामिया गिरफ्तार 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर। तिलहर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में छह वर्षों से फरार चल रहे ₹25-₹25 हजार के दो इनामिया

अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा किया गया है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सरयू पुलिया के पास से कपिल गंगवार और सुनीता गंगवार को दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2020

में थाना तिलहर क्षेत्र के पिपरा निवासी सतीश चंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मामले की विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी सुनीता गंगवार का अपने ननदोई कपिल गंगवार के साथ प्रेम संबंध था। पति द्वारा विरोध

किए जाने पर दोनों ने मिलकर साजिश रची और पहले खाने में जहर मिलाया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी लगातार फरार रहे। गिरफ्तारी से बचने के लिए

पहले नोएडा में छिपे और बाद में हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के बद्दी क्षेत्र में जाकर रहने लगे। वहां कपिल एक निजी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा था और दोनों ने अपनी पहचान छिपा रखी थी।पुलिस के अनुसार कपिल गंगवार पर हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुनीता गंगवार भी हत्या और फरारी से जुड़े मामलों में वांछित थी। दोनों पर न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन हैं, जिनकी अगली सुनवाई 24 मई 2026 को निर्धारित है। क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी सर्विलांस और लगातार निगरानी के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129