मैनपुरी: करहल चौराहा मार्ग पर नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 18 मार्च, शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार करहल चौराहा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित एक नाले में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिटी अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिटी संतोष कुमार सिंह और शहर कोतवाल फतेह बहादुर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि करहल चौराहा से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर, दाहिनी ओर स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को गहरे नाले से बाहर निकलवाया।

क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव लगभग 3 से 4 फीट गहरे पानी में पेट के बल पड़ा हुआ था। शव की हालत देखकर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत करीब 10 से 15 दिन पहले हुई होगी, जिसके कारण शरीर काफी विकृत हो चुका है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने कुछ शारीरिक पहचान जारी की है, जिसमें युवक का कद लगभग 5 फीट है और उसने काली जींस, काले जूते तथा काले-सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है। मृतक के गले में काले-सफेद रंग का मफलर और हाथ में कलावा व राखी भी बंधी मिली है।

पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। नियमानुसार, मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए शव को अगले 72 घंटों तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस जनपद और आस-पास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की पुरानी शिकायतों के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129