पद्म पुरस्कार 2027: मैनपुरी में योग्य व्यक्तियों के नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित, 20 जून तक का समय

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 10 जून, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी, 2027) के अवसर पर दिए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए जनपद स्तर से नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नाम शासन को भेजे जाने हैं, ताकि समय रहते केंद्र सरकार को संस्तुति प्रेषित की जा सके।

इस प्रक्रिया के तहत कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, समाज सेवा, कृषि, खेल, उद्योग और पर्यावरण संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने वाले महानुभावों के नामों का प्रस्ताव भेजा जा सकता है। इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं अथवा सरकारी विभाग किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम उनके संपूर्ण व्यक्तित्व, कृतित्व और उपलब्धियों के विस्तृत विवरण के साथ निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित व्यक्ति का दो प्रतियों में साइटेशन (प्रशस्ति पत्र) तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य व अभिलेख संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी प्रस्ताव और वांछित सूचनाएं आगामी 20 जून, 2026 तक जिला सूचना कार्यालय में जमा करानी होंगी, जिससे समयबद्ध रूप से पात्रों के नामों की सूची आगे बढ़ाई जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129