ऑटो में मिला बैग यात्री ने लौटा कर पेश की ईमानदारी की मिसाल,बमुश्किल ग्रहण किया ईमानदारी का इनाम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। खलील शर्की निवासी ##आरती मिश्रा के साथ हुई एक घटना ने यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में ईमानदारी और इंसानियत जीवित है। वह ऑटो से यात्रा कर रही थीं और शनि मंदिर के पास उतरते समय उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें ₹2,400 नकद और एक मोबाइल फोन रखा था।

 

बैग गुम होने के बाद आरती मिश्रा ने लगातार अपने मोबाइल पर कॉल किया। कुछ देर बाद फोन रिसीव हुआ। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह उसी ऑटो में बैठा एक यात्री है, जिसे उनका बैग मिला है और वह उसे सुरक्षित लौटाने आ रहा है।

 

बता दे कि बैग लौटाने वाला व्यक्ति स्वयं भी परेशान था। उसकी मां बीमार थीं और वह उनके इलाज के लिए बैंक से पैसे निकालने जा रहा था। इसके बावजूद उसने अपनी परेशानी से पहले ईमानदारी को महत्व दिया और बैग में रखे ₹2,400, मोबाइल और अन्य सामान सहित उसे सुरक्षित आरती मिश्रा को लौटा दिया।

 

आरती मिश्रा ने उसकी ईमानदारी से प्रभावित होकर इनाम के रूप में कुछ रुपये देने चाहे, लेकिन उस व्यक्ति ने विनम्रता से इनाम लेने से साफ इंकार कर दिया। काफी आग्रह और जोर देने के बाद ही उसने अनिच्छा से इनाम की राशि स्वीकार की।

 

यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि दुनिया आज भी ईमानदार और नेकदिल लोगों की बदौलत ही विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129