कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे 24 जुलाई को शाहजहांपुर के पुवायां में आशीर्वाद सम्मेलन में करेंगे शिरकत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

परशुरामपुरी में भगवान परशुराम मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे 24 जुलाई को शाहजहांपुर के दौरे पर रहेंगे। वह पुवायां में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में शामिल होंगे और इसके बाद जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी में भगवान श्री परशुराम के चरणों में पूजन-अर्चन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी एफसीआई के डायरेक्टर प्रदीप तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान भाजपा नेता पिंटू तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदीप तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मनोज पांडे दोपहर एक बजे पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री जलालाबाद स्थित परशुरामपुरी पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री परशुराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करेंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम जलालाबाद को परशुरामपुरी के रूप में मान्यता मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

भाजपा नेता पिंटू तिवारी ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आशीर्वाद सम्मेलन और पूजन-अर्चन कार्यक्रम को सफल बनाएं। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129