मत्स्य पालन योजनाओं में आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 6 अगस्त,मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दिया गया है। सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया पूर्व में 16 जुलाई से 05 अगस्त तक निर्धारित की गई थी, जिसे जन-सामान्य की सुविधा और अधिक से अधिक आवेदनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विस्तारित किया गया है।

इस समयावधि के भीतर इच्छुक आवेदक मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, और मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना जैसी प्रमुख योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त माता सुकेता महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण परियोजना, जलाशय क्षेत्रों में केज स्थापना, खारे जल में तालाब निर्माण व प्रथम वर्ष निवेश, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजनाओं में भी अवसर दिया जा रहा है।

प्रत्येक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को विभागीय पोर्टल (fisheries.up.gov.in) पर पृथक-पृथक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिन आवेदकों के आवेदन पिछले वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत श्रेणी में रह गए थे, वे भी इस बार पुनः आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

योजनाओं की विस्तृत जानकारी, इकाई लागत, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और आवेदन प्रक्रिया का पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भविष्य में यदि इन योजनाओं के नियमों में कोई संशोधन होता है तो नए प्राविधान ही लागू किए जाएंगे। किसी भी अन्य जानकारी या सहायता के लिए कार्य दिवसों में विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129