जन सेवा के उद्देश्य से घर-द्वार पहुंच आमजन को राहत दे रहा प्रशासन : डीसी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

गांव बाम्बड़ में रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 

डीसी अभिषेक मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों संग ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा रेवाड़ी जिले के गांव बाम्बड़ में मंगलवार को रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।गांव पहुंचने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने डीसी अभिषेक मीणा एवं एसपी हेमेंद्र मीणा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान डीसी ने गांव के विकास से जुड़े सुझाव भी ग्रामीणों से प्राप्त किए।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा शुरू किए गए समाधान शिविर और रात्रि ठहराव कार्यक्रम का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी घर-द्वार पहुंचकर जन समस्याएं सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का तत्काल निवारण करना है।

 

उन्होंने कहा कि कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर आपसी भाईचारे से भी संभव है। ऐसे में ग्रामीण एकजुट होकर गांव के विकास में सहभागी बनें और आपसी सहयोग से समस्याओं का निस्तारण करें। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में बाम्बड़ सहित आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, अवैध कब्जे, खेल मैदान निर्माण, सीवरेज लाइन, रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने तथा बिजली से संबंधित समस्याएं रखीं।

 

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कई शिकायतों का तुरंत समाधान कराया। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर भी डीसी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।

 

*आंगनबाड़ी व विद्यालय का लिया जायजा*

प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव बाम्बड़ के राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

विभागीय स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी

रात्रि ठहराव जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझाई और अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल, बीडीपीओ शुभम, तहसीलदार रमन कुंडू, सरपंच मनीषा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129