गैस की किल्लत को दूर करने की मांग कर सपा महिला सभा ने किया प्रदर्शन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत होने पर सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में जनपद शाहजहांपुर खिरनी बाग जीआईसी मैदान के पास महिला सभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन कर मांग की गैस की कीमत खत्म करी जाए और गैस उपलब्ध करवाई जाए।

 

इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि पूरे भारत में खासकर उत्तर प्रदेश में विगत कई दिनों से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत है जिससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ये मामला हम महिलाओं से सीधे जुड़ा है, पहले कमरतोड़ महंगाई और फिर इस परेशानी से महिलाओं की जिंदगी बाद से बदत्तर होती जा रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है।

 

इस मौके पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया ने कहा कि आम जनता की रोजमर्रा की ज़िंदगी में बढ़ती परेशानी को अनदेखा करते हुए केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा ये कहना कि गैस की कोई कमी नहीं है, हास्यप्रद और आम जनता एवं महिलाओं के जख्म पर नमक छिड़कने के समान है।

 

साथ में सपा महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी,राज बेटी,अरुण गुप्ता,विटोली देवी,सुनीता देवी,नन्ही,सीमा, प्रियंका,सुनीता राणा, बबीता कश्यप, मुस्कान, ज्योति कश्यप आदि मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129