जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रो का किया निरीक्षण 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से मतदान संचालित पाया। उन्होंने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए

अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधा, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान केन्द्र बोले व्यवस्थाएँ दुरुस्त रहें। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129