लाट साहब जुलूस को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर | आगामी होली पर्व एवं को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ नगर क्षेत्र में होली पर निकाले जाने वाले बड़े लाट साहब के जुलूस के मार्ग का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शहर कोतवाली से चार खंबा चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा तक जुलूस मार्ग का पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पर्वेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी, लाट साहब जुलूस के आयोजकगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने जुलूस मार्ग पर विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ढीले एवं लटके हुए तारों को तत्काल ठीक कराने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रूप से ढकने, मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रही अस्थायी, स्थायी बाधाओं को हटाने तथा सड़क पर मौजूद गड्ढों को भरने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जुलूस मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों एवं जुलूस आयोजकों से संवाद स्थापित कर उनसे शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है, जिसके लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा की स्थिति उत्पन्न न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129