सार्वजनिक कार्यों में सहयोग दें एमिनेंट पर्सन- एसडीएम विजय कुमार यादव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

एसडीएम के साथ एमिनेंट पर्सन की बैठक आयोजित

 

कोसली। एसडीएम विजय कुमार यादव ने कहा है कि प्रशासन की ओर से जनसमस्याओं के समाधान के लिए पुख्ता काम किए जा रहे हैं। उपमंडल के प्रतिष्ठित नागरिकों (एमिनेंट पर्सन) को भी सार्वजनिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

एसडीएम विजय कुमार यादव अपने कार्यालय में सरकार द्वारा कोसली विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त किए गए एमिनेंट पर्सन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के उत्थान के लिए वह प्रयासरत है। इस दिशा में मौजिज नागरिकों को भी सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और शैक्षणिक वातावरण में सुधार करने के प्रयास में अपना सहयोग देना चाहिए। इसी प्रकार से सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए उन्होंने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। यहां भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इस अवसर पर पेयजल आपूर्ति, समाधान शिविर, अतिक्रमण हटाए जाने तथा विकास योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नाहड़ ब्लॉक के एमिनेंट पर्सन मनिंद्र यादव, नाहड़, जाटूसाना, रेवाड़ी व डहीना के गांवों के एमिनेंट पर्सन यशपाल, जाटूसाना खंड के रामदत्त भारद्वाज, डहीना ब्लॉक के विक्रम यादव, जाटूसाना खंड के गांवों की एमिनेंट पर्सन सरोज यादव ने भी एसडीएम के समक्ष अपने सुझाव रखे। इस अवसर पर समाधान शिविर के इंचार्ज लिपिक दलसिंह आर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129