नगर संस्थान केंद्र किला पर आउट ऑफ स्कूल बच्चोँ के हेतु तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुभारंभ 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

शाहजहांपुर। महानिदेशक शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के आदेश एवं बेसिक शिक्षा शाहजहांपुर के आदेश के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार के द्वारा आउट ऑफ स्कूल बच्चोँ के हेतु तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया यह प्रशिक्षण विशेष प्रशिक्षण के रूप में प्रत्येक विद्यालय के एक -एक अध्यापक को नोडल बनाने के उद्देश्य दिया जा रहा है जो कि ड्राप आउट अथवा स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उनका विद्यालय में नामांकन करने के पश्चात शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए ए आर पी सुशील रस्तोगी ने बताया कि ड्रॉप आउट एवं विद्यालय न जाने वाले बच्चोँ को सभी विद्यालय के शिक्षक हॉउस होल्ड सर्वें के अंतर्गत शारदा पोर्टल पर जोड़ते हैँ उन्ही बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है उनके द्वारा कुछ गीत सुनाए गए। इमरान सईद खां ने बताया कि हॉउस होल्ड सर्वें के अंतर्गत चिन्हित ड्राप आउट बच्चों को कक्षा 2 से 8 तक की कक्षा मे जोड़ कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने एंव सामान्य बच्चों की भांति शिक्षा देने के लिए विद्यालय के अध्यापको को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसका मुख्य उद्देश्य पढ़ाई छोड़ चुके अथवा कभी विद्यालय न जाने वाले बच्चों शिक्षित बनाना है ऐसे बच्चे गतिविधियों, कहानियों खेल कूद, एंव रोचकता पूर्ण शिक्षा पद्द्ति से शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। मोहम्मद कामिल ने बच्चों को विज्ञान एवं गणित भाषा को सरलतम एवं रोचक गतिविधियों के आधार पर शिक्षा देने को बताया ताकि ड्रॉप आउट बच्चे शीघ्र सामान्य बच्चों की बात की तरह समझ सके और कक्षा अनुसार पाठ्यक्रम पूर्ण कर सके प्रशिक्षण में मोहम्मद लतीफ, रविंद्र सिंह एवं मनोज शर्मा का सहयोग रहा है किस दिन इस दिवस पर शिक्षण में नीलम सुनीता अजर बेगम की जन्म मुल्तानी सोनल अनीता श्वेता शर्मा मुख्तार अहमद हिमांशु दीक्षित आता कादरी आदि शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129