जेठ के प्रथम मंगलवार पर समाजसेवी संजय गुप्ता के सौजन्य से महानगर के 4 स्थानों पर वितरित हुआ बूंदी का प्रसाद

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। ज्येष्ठ के प्रथम बड़े मंगलवार को जगह जगह भंडारे और शर्बत वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी क्रम में समाज मे एकता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप वालो ने भी इन दिनों में अनोखी मुहिम शुरू की है। उन्होंने अपने संकल्प के अनुसार (सभी ज्येष्ठ बड़े मंगलवार पर उनके ठेलों के माध्यम से बालाजी के प्रसाद की बूंदी एवं शीतल जल की सेवा की जाएगी) का आज से शुभारंभ कर दिया है। आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समाजसेवी संजय गुप्ता पाईप वालो ने बताया कि प्रत्येक दिन बूंदी का भोग सर्वप्रथम शहर के विभिन्न हनुमान जी मंदिरों में अर्पित किया जाएगा, तत्पश्चात प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाएगा।आज का प्रथम भोग कच्यानी खेड़ा मंदिर, तिलहर (शाहजहाँपुर) में अर्पित किया गया, जिसके बाद अब यह प्रसाद एवं जल सेवा उनके सभी ठेलों के माध्यम से जनसेवा हेतु महानगर के चार स्थानों पर वितरित किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129