धान फसल अवशेष प्रबंधन योजना में किसानों को मिलेगा 1200 रूपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन : रेवाड़ी कृषि विभाग

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

किसानों को पराली जलाने से रोकने और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक किया जा रहा

 

 

रेवाड़ी। हरियाणा सरकार द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत धान की फसल कटाई उपरान्त धान फसल अवशेषों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की सहायता से मिट्टी में मिलाने पर किसानों को 1000 रूपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि की जगह अबकी बार 1200 रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी देने का निर्णय लिया गया है।

 

डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक जितेंद्र अहलावत के नेतृत्व में सहायक कृषि अभियंता इंजी. दिनेश शर्मा, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) सुनील कुमार व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र पाल द्वारा उक्त योजना का लाभ लेने के लिए जिला के गांव लाला, जाटूसाना और गोपालपुरगाजी में किसानों को जागरूक किया गया। उन्होंने किसानों को पराली न जलाने बारे व कस्टम हायरिंग सेंटर की मशीनों के रखरखाव व पराली प्रबंधन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता इंजी. दिनेश शर्मा ने बताया कि जिला मेें 121 गांवों में किसानों द्वारा धान की फसल बोई गई है तथा विभाग द्वारा इन गांवों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। किसान सुपर सीडर, रिर्वसीबल एम बी प्लॉव, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो आदि की सहायता से धान की फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाएं। मशीन द्वारा फसल अवशेष को मिट्टी मे मिलाते समय का जीपीएस लोकेशन सहित फोटो लेना अनिवार्य है। इसका संबंधित नोडल अधिकारी द्वारा किसान के खेत का ऐप द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन का सत्यापन किया जाएगा, इसके उपरांत मुख्यालय द्वारा किसानों के बैंक खाता में राशि सीधे प्रदान की जाएगी। योजना बारे अधिक जानकारी के लिए किसान अपने खंड कृषि अधिकारी कार्यालय/ सहायक कृषि अभियंता कार्यालय, रेवाड़ी या कार्यालय के दूरभाष नं. 01274-221045 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129