मैनपुरी: सब्जी बेचकर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार का इकलौता सहारा छिना

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 12 जुलाई,थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम कछपुरा (अघार) में उस समय मातम पसर गया, जब रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय कुलदीप शाक्य पुत्र सर्वेश शाक्य की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलदीप अपने खेतों से बैंगन तोड़कर रोजाना की तरह मोटरसाइकिल से मैनपुरी बेचने गए थे। सुबह करीब 8 बजे जब वह सब्जी बेचकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी ओंग-अर्जुनपुर मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर एक रजवाहे (नहर) में जा गिरी।

घटना की भनक लगते ही खेतों में काम कर रहे स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह कुलदीप को बाइक के नीचे से निकाला और उनके परिजनों को इत्तला दी। घरवाले आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुलदीप ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, जिससे उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129