शिक्षा मित्रों को बड़ी सौगात: मानदेय ₹10,000 से बढ़कर ₹18,000, सम्मान समारोह में दिखा उत्साह

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि पर गन्ना शोध परिषद में सम्मान समारोह का आयोजन

 

वित्त मंत्री ने शिक्षामित्रों को वितरित किए मानदेय वृद्धि के चेक

 

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त 1.43 लाख शिक्षामित्रों की मानदेय में बढ़ोतरी (₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 प्रतिमाह) के उपलक्ष्य में आज जनपद गोरखपुर में आयोजित ‘शिक्षामित्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया । गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के प्रेक्षागृह में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, तिलहर विधायक सलोन कुशवाहा, ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से आए 300 से अधिक शिक्षामित्रों के साथ देखा गया । शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा अभिभावक जिस अटूट विश्वास के साथ अपने बच्चों को आपके पास भेजते हैं, उन बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि शिक्षामित्रों को उनके निकट के विद्यालय में कार्य करने का अवसर मिले और उनके लिए 5 लाख रुपए तक के कैशलैस इलाज की व्यवस्था भी की गई।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षामित्र के मानदेय वृद्धि पर करने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। सभी शिक्षक कर्तव्य और निष्ठा से अपने कार्यों को करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने में अच्छी

आदतें डालें जिससे बच्चों में भी अच्छी आदतें हो। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्र को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 18000 रुपए एवं अनुदेशकों को ₹17000 मानदेय बढ़ाया गया है ‌। उन्होंने कहा कि इसी तरीके से आगे भी वृद्धि होती रहेगी। ‌शिक्षक को सबसे पहले संवेदनशील होना चाहिए । अगर हम

अपने विद्यालय आने वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील होंगे तो अतः प्रेरणा से उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे । उन्होंने आगे कहा कि संवेदनशीलता ही वह गुण है जो हमें न्याय देने की ओर ले जाता है । उन्होंने आवाह्न किया कि शिक्षामित्र मेहनत से विद्यालयों में शिक्षण करें, और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है ।

 

##वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि का प्रतीकात्मक चेक सौंपा । एसआरजी/एआरपी टीम ने कार्यक्रम स्थल पर मॉडल प्रदर्शनी लगाकर विभाग की योजनाओं का प्रदर्शन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

##मुख्यमंत्री ने आज शिक्षामित्र सम्मान दिवस के अवसर पर विद्यार्थी नेतृत्व आधारित प्रार्थना सभा गतिविधि कैलेंडर ‘अरुणोदय’ का विमोचन भी किया। जनपद की एसआरजी टीम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि-

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 से बच्चों को हर दिन कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

नवाचार आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार इस कैलेंडर को ‘अरुणोदय’ नाम दिया गया है। इसके तहत हर दिन किसी न किसी विषय जैसे पर्यावरण, स्वास्थ्य, महापुरुषों की जयंती, नदियां, शब्द ज्ञान, कला, कहानी-कविता, देशभक्ति और स्वतंत्रता से जुड़े प्रसंग पर बच्चों को जानकारी दी जाएगी।

 

##यह गतिविधियां सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित होंगी। संबंधित शिक्षक या प्रधानाध्यापक बच्चों को विषय की जानकारी देंगे और उससे जुड़ी गतिविधियां भी कराएंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक विषय के साथ क्यू.आर. कोड भी जोड़ा गया है, जिससे शिक्षक अतिरिक्त जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। कैलेंडर को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के अनुसार अलग-अलग तैयार किया गया है, ताकि बच्चों को उनकी कक्षा के अनुरूप सामग्री मिल सके।

विविध विषयों से होगा सर्वांगीण विकास

कैलेंडर में बच्चों से छुट्टियों के अनुभव साझा कराने से लेकर मौसमी फल-सब्जियों के लाभ, वर्णमाला, शब्द निर्माण, विलोम शब्द, कहानी-कहानी, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सेंस, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य जैसे विषय शामिल हैं।

 

##इसके अलावा वर्षा जल संरक्षण, पौधरोपण, बाढ़ से बचाव, संचारी रोगों की रोकथाम, विद्यालय शिष्टाचार, वाद्ययंत्र और लोकगीतों की जानकारी भी दी जाएगी। बच्चों को अच्छी आदतें, पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता, जीवन मूल्य, प्रकृति, आपदा प्रबंधन, ऋतुओं का ज्ञान और खेल-खेल में विज्ञान भी सिखाया जाएगा।

##सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए बच्चों को अखबारों से भी जोड़ा जाएगा। उन्हें नए और पुराने अखबारों की उपयोगिता, समाचारों की समझ और उनसे जुड़ी चर्चाओं के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

 

साथ ही *गणित के डर* को दूर करने के लिए खेल, पहेलियां, गणित किट और भारतीय गणितज्ञों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों का बहुमुखी विकास करना है, ताकि वे विभिन्न विषयों की समग्र जानकारी प्राप्त कर सकें। इसे जल्द ही प्रदेशभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129