जिलाधिकारी ने थाना कटरा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जिलाधिकारी ने थाना कटरा में महिला सुरक्षा, अभिलेखों, शिशु गृह, बंदी गृह की व्यवस्थाओं को परखा, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

शाहजहांपुर। रूटीन प्रोसेस के अंतर्गत जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने आज थाना कटरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन करते हुए अभिलेखों एवं संचालित व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया। अभिलेखों का रख रखाव अद्यतन व व्यवस्थित पाया गया।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र एवं महिला सुरक्षा कक्ष का निरीक्षण कर वहां महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया, गोपनीयता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता मिल सके।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने थाना के त्योहार रजिस्टर, 8 नंबर रजिस्टर एवं शिकायत रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा अभिलेखों के रख रखाव एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अभिलेखों को नियमानुसार अद्यतन रखा जाए तथा प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने थाना परिसर में संचालित शिशु गृह का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिशु गृह में बच्चों की सुरक्षा, देखभाल एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने बंदी गृह में साफ सफाई का जायजा लिया।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके तथा आमजन को बेहतर सुरक्षा एवं सेवा उपलब्ध हो सके।

 

निरीक्षण के दौरान संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129