काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने बीबीजई हद्दफ निकट पक्का तालाब स्थित विनोद सक्सेना उर्फ सेठी की वी.के. गारमेंट्स फैक्ट्री में राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस पर सिलाई मशीन पर पुष्प एवं मिष्ठान अर्पित कर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विक्रांत बखिया ने कहा कि एक समय था जब हमारा समाज एक-एक टांका लगाकर कपड़ो को हाथ से सिलाई करके तैयार करते थे। इसके बाद सिलाई मशीन का आविष्कार हुआ। जिन कपड़ों को हाथ से सिलने में कई दिन लग जाते थे, वह कपड़े कुछ घंटे में तैयार होने लगे। इस आविष्कार ने कपड़ों को हाथ से सिलने की धीमी प्रक्रिया को बदल दिया, जिससे बड़े पैमाने पर कपड़ों का निर्माण संभव हो सका। सिलाई मशीन के विकास का दौर आसान नहीं था। सिलाई मशीन के इसी विकास क्रम को याद करने के लिए हर साल 13 जून को राष्ट्रीय सिलाई मशीन दिवस मनाया जाता है। अध्यक्ष बखिया ने सभी कारीगरों को मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। समिति द्वारा फैक्ट्री मालिक विनोद सेठी एवं शॉप मालिक विनोद कुमार को पटका पहनाकर सम्मानित किया एवं काकुत्स्थ महाराज जी का चित्र भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सह-सचिव सुरेंद्र काकुत्स्थ ने कहा कि यह हमारा पुश्तैनी व्यवसाय है, जिसे वर्षों से हमारा समाज करता चला आ रहा है। जनपद शाहजहांपुर में ओसीएफ फैक्ट्री में हमारे समाज के लोगों का बोलबाला था अन्य जनपदों से काकुत्स्थ समाज की सबसे अधिक संख्या शाहजहांपुर में है। पिछले भाजपा कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सिलाई कला बोर्ड गठन का आश्वासन दिया था परंतु किसी कारणवश गठन नहीं हो सका। काकुत्स्थ समाज पुन: अपनी मांग दोहराता है और शीघ्र सिलाई कला बोर्ड गठन की मांग करता है जिसको जनपद शाहजहांपुर में बड़ी संख्या होने के कारण; यदि बोर्ड गठित होता है तो स्थान दिया जाना न्याय उचित होगा।इस दौरान अध्यक्ष विक्रांत बखिया काकुत्स्थ, रामकुमार बखिया काकुत्स्थ, सह-सचिव सुरेन्द्र काकुत्स्थ, राजेश बाबू काकुत्स्थ, प्रदीप कुमार काकुत्स्थ, भगवानदास काकुत्स्थ, चन्द्रेश काकुत्स्थ, विनोद काकुत्स्थ, धर्मेन्द्र कुमार काकुत्स्थ (डी. के.), प्रदीप कुमार काकुत्स्थ, चन्द्र प्रकाश उर्फ चन्दू काकुत्स्थ, अमर काकुत्स्थ (पत्रकार), विजेंद्र काकुत्स्थ, विनोद कुमार काकुत्स्थ (सेठी), संजीव कुमार काकुत्स्थ (सदर मण्डल अध्यक्ष) आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129