आपस में प्रेम और सद्भाव का व्यवहार करें मिशन के अभ्यासी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

बाबूजी महाराज जयंती समारोह के प्रथम चरण का समापन
रामचंद्र मिशन आश्रम में हजारों अभ्यासियों ने ध्यान साधना कर की विश्व शांति की कामना

शाहजहांपुर। श्री राम चन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडीटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के मार्गदर्शन में राम चन्द्र मिशन आश्रम में बाबू जी महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह के पहले चरण का आज समापन हो गया।इस दौरान अभ्यासियों की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रातःकाल उत्सव का शुभारंभ सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। हजारों अभ्यासियों ने एकात्म भाव से ध्यान कर मानव कल्याण और विश्व शांति की मंगल कामना की।
इस मौके पर दाजी ने अपने वर्चुअल संदेश में कहा कि इस उत्सव का मूल उद्देश्य, जैसा कि हमारे मिशन के गुरुओं ने कामना की है कि अहंकार का त्याग करें। उन्होंने कहा कि विनम्रता कृपा को आकर्षित करती है, जिससे यह कार्य सरल हो जाता है। चेतना का विस्तार करने के लिए, हमें अपने अहंकार को त्यागना होगा। अपने संदेश में दाजी ने कहा कि अभ्यासियों को अपने माता-पिता और गुरु के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए और स्वयं महान बनना चाहिए। हम सभी अपने महान गुरुओं की आध्यात्मिक संतान हैं। दाजी ने मतभेदों को दूर करने और सद्भाव से रहने का आग्रह किया और बाबूजी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। बाबूजी ने यह भी कहा कि पवित्रता ही अस्तित्व के भाग्य को परम सत्ता से जोड़ती है।
आयोजन को सफल बनाने में मिशन के संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल,माधो गोपाल अग्रवाल,राज गोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, सुयश सिन्हा,सुनील अग्रवाल,ममता सिंह,एस के शर्मा, आदि का विशेष सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129