किशन लाल पब्लिक कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

स्वास्थ्य जागरूकता की ओर कदम

 

रेवाड़ी। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर किशन लाल पब्लिक कॉलेज, रेवाड़ी में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन माॅर्स हॉस्पिटल एवं हार्ट इंस्टिट्यूट, रेवाड़ी के सहयोग से किया गया। यह शिविर कॉलेज के आईक्यूएसी एवं युवा रेड क्रॉस यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

 

शिविर का शुभारंभ कॉलेज कैफेटेरिया में हुआ, जिसमें शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम में डॉ. अजय कौशिक, निदेशक संचालन श्री विशुद्धानंद द्विवेदी, समन्वयक श्री संजय तथा अस्पताल स्टाफ कौसिका, साधना और राधे शामिल रहे।

 

इस अवसर पर श्री विशुद्धानंद द्विवेदी ने नियमित ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमआई जैसी जाँच की महत्ता पर प्रकाश डाला और हृदय रोगों से बचाव संबंधी उपयोगी परामर्श दिए।

 

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कविता गुप्ता ने सभी स्टाफ व छात्रों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की आवश्यकता पर बल दिया।

 

युवा रेड क्रॉस काउंसलर श्री राकेश सिंघल ने स्वयंसेवकों की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के प्रहरी और संचालक के रूप में हमेशा सक्रिय रहेंगे।

मंच संचालन डॉ. ऋचा शर्मा ने किया जबकि आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अनुराधा दीपक ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समय-समय पर स्वास्थ्य जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना और कर्मचारियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।

 

आज आयोजित शिविर में कुल 97 सदस्यों ने स्वास्थ्य जाँच कराई।

 

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उप-प्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रूस्तगी ने कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में सराहनीय कदम बताया।

 

इस अवसर पर श्री प्रदीप अहलावत, श्री राकेश सिंघल, डॉ. मंजू गर्ग, श्री महेंद्र सांभरिया, लेफ्टिनेंट संजय शर्मा, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. पारुल मित्तल, डॉ. रामबीर जाखड़ और डॉ. विजेंद्र सहित कॉलेज का गैर-शिक्षण स्टाफ और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129