विजन इंटरनेशनल स्कूल में मां सरस्वती की आराधना का आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

माँ सरस्वती का पूजन, हवन कर सभी बच्चों ने लिया ज्ञान और बुद्धी का आशीर्वाद

 

शाहजहांपुर। भक्ति और ज्ञान का संगम विजन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना का विशेष आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की

प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरस्वती वंदना और भव्य हवन का आयोजन हुआ।

हवन के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं शुद्धता का संचार किया गया। सभी ने मिलकर माँ सरस्वती से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम बुद्धि की कामना की। पूजा और हवन की पूर्णाहुति के बाद सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करना एक अत्यंत शुभ संकेत है, जो नए शैक्षणिक सत्र को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रबंधक *श्री नवनीत रस्तोगी, प्रधानाचार्य श्रीमती दीपमाला रस्तोगी एवं कोऑर्डिनेटर अंशिका बाथम व विद्यालय के समस्त शिक्षक गण और बच्चों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति दी और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129