शाहजहाँपुर पुलिस ने गुमशुदा 171 मोबाइल बरामद कर लौटाई मुस्कान,करीब 40 लाख के फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहाँपुर। जिले की पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तकनीकी दक्षता का शानदार उदाहरण पेश किया है। सर्विलांस सेल और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 171 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जैसे ही लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोग भावुक हो उठे और पुलिस टीम का आभार जताया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए गए अभियान का परिणाम है। गुम हुए मोबाइल फोन की शिकायतें ऑनलाइन पोर्टल और पुलिस कार्यालय के माध्यम से मिलने के बाद टीम ने लगातार मॉनिटरिंग करते हुए मोबाइलों को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक बरामद किया। इस अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और विभिन्न थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की अहम भूमिका रही। तकनीक के प्रभावी उपयोग से पुलिस ने यह दिखाया कि साइबर ट्रैकिंग के जरिए खोया सामान भी वापस पाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने

आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सकता है और बरामदगी की

संभावना बढ़ जाती है। शाहजहाँपुर पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ लोगों का भरोसा मजबूत किया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि सतर्कता और तकनीक के साथ पुलिस हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129