बरनाहल में दर्दनाक हादसा: बेर तोड़ते समय 11 हजार की लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 23 मार्च, थाना बरनाहल क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बरनाहल दिहुली चौराहा निवासी 45 वर्षीय रहीसुददीन खान उर्फ गुड्डू रविवार शाम को अपने मकान के बाहर खाली पड़े एक प्लॉट में खड़े बेर के पेड़ से फल तोड़ रहे थे। इसी दौरान वह बेर तोड़ने के लिए लोहे की एक लंबी रॉड का उपयोग करने लगे। दुर्भाग्यवश, उक्त पेड़ के ठीक ऊपर से हाई-वोल्टेज 11,000 की विद्युत लाइन गुजर रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, बेर तोड़ते समय अचानक रहीसुददीन हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि रहीसुददीन को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। जैसे ही इस हादसे की खबर परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना बरनाहल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। देखते ही देखते घटनास्थल पर कस्बा वासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घटना की पूरी जानकारी जुटाई और शव को अपने कब्जे में ले लिया। कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मैनपुरी भेज दिया है। जहाँ सोमवार को डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129