आयुक्त आगरा मण्डल द्वारा फिरोजाबाद में निर्माणाधीन सुहाग नगर-सुभाष चौक ओवर ब्रिज तथा शिकोहाबाद में रामदासपुरा ब्रिज के पास यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग का किया गया निरीक्षण

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ आगरा मण्डल

इन दोनो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का कार्य ससमय पूर्ण करने और गुणवत्ता मानकों का कडाई से पालन करने के दिए निर्देश।

*फिरोजाबाद* आयुक्त आगरा मण्डल, आगरा नगेन्द्र प्रताप द्वारा जिलाधिकारी रमेश रंजन के साथ फिरोजाबाद के सुहाग नगर चौराहे से सुभाष चौक/जैन मन्दिर तक शहरी मार्ग पर निर्माणाधीन 02 लेन सडक उपरगामी सेतु (फ्लाई ओवर) का स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान पाया गया कि 1 हजार 291.69 मी0 लम्बे इस सेतु का निर्माण कार्य तीर्व गति से चल रहा है, जो करीब रू0 7 हजार 269.78 की लागत से निर्मित किया जा रहा है, इसमे अभी तक 64 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि सेतु के सभी 208 पाए का कार्य पूर्ण हो चुका है, सेतु के लिए निर्धारित 117 बीम में से 107 बीम तैयार कर लिए गए है, साथ ही 39 स्पॉन क्रॉस बीम में से 29 और 39 डैक स्लैब में से 21 का कार्य सम्पन्न हुआ है, निरीक्षण के अंत में आयुक्त महोदय ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किए गए कार्य की परियोजना की प्रगति में और तेजी लाए तथा इस कार्य का निरीक्षण थर्ड पार्टी से कराया जाए, अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य तिथि 31 मार्च 2027 तक हर हाल में सेतु निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि आम जनता को यातायात की सुगम सुविधा प्राप्त हो सके।
आयुक्त आगरा मण्डल, आगरा श्री नगेन्द्र प्रताप द्वारा शिकोहाबाद के अंतर्गत ग्राम रामदासपुरा के पास निर्माणाधीन सेतु, पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्याें का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि रूपये 6 हजार 273.59 लाख की इस पुनरीक्षित लागत वाली परियोजना की अब तक की भौतिक प्रगति 72 प्रतिशत है और वित्तीय प्रगति 74 प्रतिशत रही है, सेतु की कुल ल0 477.75 मी0 है। आयुक्त महोदय ने निरीक्षण के दौरान पाया कि सेतु के सभी 10 वेल फाउण्डेसन में से 9 का कार्य पूर्ण हो चुका है, 08 टियर का कार्य पूर्ण हो चुका है, सेतु के कुल 27 बीमों में से 21 का कार्य पूर्ण हो चुका है, आयुक्त महोदय ने शेष 6 बीमों और 9 डैक स्लैब के कार्य को गति देने के साथ ही नदी में रास्ता बनाकर बीम लांचिंग का कार्य तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
आयुक्त महोदय ने कार्यदायी संस्था (उ0प्र0राज्य सेतु नि0 लि0) को निर्देश दिए कि परियोजना के समस्त कार्याें को दिसम्बर 2026 के पहले हर हाल में मानक और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा प्राप्त हो सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य आदि सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129