PDA आरक्षण घोटाले को लेकर सपा ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

यूपी के शाहजहांपुर में पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर एक तरफ जहां भाजपा के खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र सरकार की खामियां

गिनाते हुए जमकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि इन 12 सालों में सरकार ने पीडीए घोटाला किया है। 89 बार परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए। पीडीए को मिलने वाले आरक्षण में केंद्र सरकार ने बड़ा

घोटाला किया। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि आने वाली 2027 में यूपी में समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी और 2029 में समाजवादी पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

अखिलेश यादव के निर्देश पर शाहजहांपुर बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष तनवीर की अध्यक्षता

में एक प्रेसवार्ता आयोजित हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश की लगातार 10 साल से चल रही भाजपा (योगी) सरकार में PDA आरक्षण घोटालो को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता की। जिसमे सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को जमकर घेरने का काम किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129