मैनपुरी में सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 18 फरवरी, जिला महिला चिकित्सालय में आज किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बंधु, सीएमओ डॉ. आर. सी. गुप्ता और सीएमएस डॉ. शशांक कुमार की उपस्थिति में कु. आर्या गौर जनपद की प्रथम लाभार्थी बनीं, जिन्हें वैक्सीन की खुराक दी गई। यह अभियान भारत सरकार के उस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा अजमेर से लॉन्च किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी सुश्री नेहा बंधु ने अभिभावकों से भावुक अपील करते हुए कहा कि 14 वर्ष की बेटियों को इस जानलेवा कैंसर से बचाने के लिए टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सिंगल डोज वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और निःशुल्क है, जो कैंसर के खतरनाक स्ट्रेन से 90% तक सुरक्षा प्रदान करती है। स्वस्थ बेटी, सुरक्षित समाज के नारे के साथ उन्होंने माता-पिता से कल के पछतावे से बचने के लिए आज ही कदम उठाने का आह्वान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. गुप्ता ने जानकारी दी कि यह अभियान शुरुआती तीन महीनों तक जिला महिला चिकित्सालय में चलेगा। इसके पश्चात, सुविधा का विस्तार करते हुए इसे जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। चिकित्सालय में टीकाकरण के लिए महिला चिकित्सकों और प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की विशेष तैनाती की गई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा और आईसीडीएस विभाग के साथ मिलकर एक व्यापक रणनीति तैयार की है। मार्च 2026 में आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हेडकाउंट सर्वे किया जाएगा, जिसमें जनपद की लगभग 22,592 लक्षित किशोरियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ, यूएनडीपी के प्रतिनिधियों सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. शशांक कुमार ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन के बाद निगरानी की भी पूर्ण व्यवस्था है ताकि किसी भी किशोरी को असुविधा न हो। यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में एक बड़ा सुरक्षा कवच साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129