प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत करवाए जाए रचनात्मक कार्य :डीसी अभिषेक मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित किए गए गांवों में नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से विकास कार्य करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि इन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र व राजकीय विद्यालयों में जन सुविधाएं मुहैया करवाने व स्ट्रीट लाइट लगवाने जैसे कार्य किए जाने चाहिए।

 

डीसी अभिषेक मीणा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी डीपी बंसल, परियोजना अधिकारी अर्जुन लाल गुप्ता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान आदि मौजूद रहे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिस गांव में 40 प्रतिशत से अधिक आबादी अनुसूचित वर्ग की है, उस गांव को आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना जाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला के 32 गांवों का चयन किया गया है। फिलहाल जिला के 18 गांवों में एक करोड़ 6 लाख रुपए की राशि से इस योजना के तहत काम करवाया जा चुका है तथा अन्य कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कार्यकारी अभियंता विनय प्रकाश चौहान को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत गांव माखरियां में घरों तक जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। गांव मैलावास में स्ट्रीट लाइट व आंगनबाड़ी केंद्र को और अधिक सुविधाजनक बनाया जाए। गांव नारायणपुर के राजकीय विद्यालय के शौचालय नए बनवाए जाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129