मैनपुरी: सांड के हमले में घायल किसान की उपचार के दौरान मौत, परिवार में कोहराम

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 7 मार्च, कुरावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला बख्ती में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक आवारा सांड के हमले में वृद्ध किसान की जान चली गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नगला बख्ती निवासी राम स्वरूप पुत्र बनवारी लाल बीते शुक्रवार की शाम अपने खेत पर काम करने गए थे। देर शाम जब वह खेत से वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक आवारा सांड ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। सांड ने किसान को बुरी तरह पटककर लहूलुहान कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल किसान को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129