नगर संसाधन के किला पर नोडल अध्यापकों हेतु नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अभीमुखीकरण दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

आज नगर संसाधन के किला पर नोडल अध्यापकों हेतु नव भारत साक्षरता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अभीमुखीकरण दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभआरम्भ जिला बेसिक अधिकारी श्रीमती दिव्या गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर किया जिला समन्वयक श्री इंद्रजीत सक्सेना के संचालन मे इस दो दिवसीय कार्यशाला में समस्त विकास खंण्डो से दो-दो अध्यापक कल 32 अध्यापक अध्यापिकायें शामिल हुई मास्टर ट्रेनर श्री इमरान सईद खान बताया की इस दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य साक्षरता अभियान से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाएं वॉलिंटियर को सजग करना ताकि 15वर्ष और इस से अधिक आयु वर्ग के व्यस्क (निरीक्षर) को इस रूप मे साक्षर बनाया जाये ताकि समाज एंव देश के विकास में अपना सहयोग प्रदान कर सकें श्री लतीफ ने कहा कि हम सभी की ज़िम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के लोगों को साक्षर बनाएं ताकि हमारा समाज शिक्षित हो, श्री मनोज शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार दिव्यांग को लोग सहयोग कर रास्ता पार कराते हैं इसी प्रकार सभी शिक्षित को चाहिए कि निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाएं उसका सहयोग करे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हम सभी शिक्षित समाज से हैं हमारा कर्तव्य है कि हम देश को साक्षर बनाने मे अपना सहयोग करें हम सब अपने विद्यालय की रसोईयां, बच्चोँ के अभिभावक को चिन्हित कर शिक्षित कर इसकी शुरुवात कर सकते हैं साथ ही

“उल्लास ऐप ” एंव दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वयं सेवी को जोड़ने का प्रयास करें और वो आपने सहयोग से निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बना कर ज़िले को पूर्ण साक्षर बनाने मे अपना सहयोग प्रदान करें,अंत मे श्री इंद्रजीत ने कहा कि उल्लास ऐप का प्रयोग अवश्य करें तथा समस्त डेटा पोर्टल पर अपलोड करें कार्यक्रम में अध्यापक मानसिंह, नर्मन, प्रतीक आहूजा, विजयकांत, मुख्तार अहमद, दिनेश पाल,मशकूर हुसैन आदि शामिल हुए कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, मोहम्मद आदिल अनिल कुमार का सहयोग रहा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129