जनपद शाहजहाँपुर में आगामी त्यौहार/‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत व्यापार मण्डल के साथ समन्वय बैठक सम्पन्न, यातायात व्यवस्था हेतु बैरियर उपलब्ध

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। आज पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन्स में आगामी होली त्यौहार के अवसर पर निकलने वाले परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस के दृष्टिगत जनपद शाहजहाँपुर व्यापार मण्डल के सदस्यों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जुलूस के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता तथा यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों/सदस्यों से अपील की गई कि पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, समन्वय एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु शाहजहाँपुर पुलिस को आवश्यक बैरियर उपलब्ध कराए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त सहयोग हेतु व्यापार मण्डल का आभार व्यक्त किया गया तथा इसे पुलिस-जन सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, क्षेत्राधिकारी लाईन महोदय, प्रतिसार निरीक्षक एवं व्यापार मण्डल महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम, जनपद शाहजहाँपुर के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

*जनपद पुलिस आगामी त्यौहार/जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129