लखीमपुर में ‘Queen of Lakhimpur Show 2025’ का भव्य आयोजन, महिलाओं को मिला आत्मविश्वास का मंच

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

 

महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास और प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर में Queen of Lakhimpur Show 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लखीमपुर की जनप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी मधुलिका त्रिपाठी, मयूरी नगर, डॉ. वी. बी. धुरिया, रेनू मिश्रा (एसडीएम), निधि तिवारी, रश्मि महेंद्र, कीर्ति गुप्ता, रानी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजू साहनी एवं नेहा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित Queen of Lakhimpur Modeling Show 2025 में प्रतिभागी मॉडल्स ने अपने शानदार वॉक और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्म और टीवी जगत से जुड़े अभिनेता सिद्धार्थ ढांडा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

इसके साथ ही Queen of Lakhimpur Makeup Seminar का आयोजन किया गया, जिसमें इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट प्रांची श्रीवास्तव ने महिलाओं को प्रोफेशनल मेकअप से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं। सेमिनार में भाग लेने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में शामिल सभी महिला प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजकों ने बताया कि यह मंच महिलाओं को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजक श्वेता बजरंग शर्मा ने मंच से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से ऐसे आयोजनों को समाज तक पहचान मिलती है और प्रतिभागियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागी महिलाओं और नगरवासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

समापन अवसर पर आयोजक समिति एवं अतिथियों ने यह भी कहा कि भविष्य में Queen of Lakhimpur जैसे और भी बड़े और प्रभावी आयोजन किए जाएंगे।

Queen of Lakhimpur Show 2025 उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129