894 लीटर तेल सीज, 2 नमूने जांच को भेजे, 25 पेटी नूडल्स व 110 किलो नमकीन नष्ट

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। होली पर्व से पहले मिलावटखोरों और एक्सपायरी खाद्य सामग्री पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले में व्यापक कार्रवाई की। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्र के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने 24 फरवरी 2026 को फर्रुखाबाद रोड, कलान स्थित राघव एजेंसीज पर छापेमारी की। यहां से राइस ब्रान ऑयल (राज कोल्हू ब्रांड) और कच्ची घानी सरसों का तेल (डबल बादशाह ब्रांड) के दो नमूने नियमानुसार लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। कार्रवाई के दौरान एक्सपायरी श्री ब्रांड नमकीन करीब 110 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य 20,000) तथा 25 पेटी नूडल्स (अनुमानित मूल्य 5,000) को मौके पर ही विनष्ट कराया गया। एक दिन पूर्व 23 फरवरी 2026 को राज्य स्तरीय सचल दल ने जमौर स्थित के.सी. एडिबल ऑयल और गढ़ी गाड़ीपुरा स्थित गर्ग एडिबल ऑयल पर भी छापेमारी की थी। यहां से कुल छह नमूने—क्रूड राइस ब्रान ऑयल, मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल, रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, शाही किसान मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल और साँवरिया कच्ची घानी सरसों का तेल संग्रहित किए गए। जांच के दौरान करीब 894 लीटर खाद्य तेल (अनुमानित मूल्य 1,41,260) को सीज कर दिया गया। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129