सोमवार तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल-डीसी

 

रेवाड़ी। किसानों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा अधिक वर्षा या जलभराव से किसानों की फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया हैं और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में भारी वर्षा और जलभराव की वजह से जिन गांवों में किसानों की फसल खराब हुई है वे किसान अपनी फसल खराबे की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सोमवार, 15 सितंबर तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक) व उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की है कि जिन भी किसानों की फसलों का नुकसान हुआ हैं वे जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि फसल में हुए नुकसान की समीक्षा कर उसके फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129